नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली में कल यानी 24 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी। इस विधानसभा सत्र के लिए AAP और BJP ने विधायकों की बैठक की। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक दल की बैठक में 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के लिए क्या करना है और किन बातों से बचना है, इस बारे में एजेंडे पर चर्चा हुई। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सदन की नेता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट के सदस्य और पार्टी विधायक शामिल हुए।विधायकों को सत्र के बारे में बताया गया बताया जाता है कि इस बैठक में BJP विधायकों को सत्र के बारे में सुझाव दिए गए। साथ ही सरकार और संगठन के साथ कोऑर्डिनेशन पर भी चर्चा हुई। पार्टी इसके लिए कोऑर्डिनेशन समिति बना सकती है। बैठक के बारे में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सर...