कौशाम्बी, जनवरी 4 -- कौशाम्बी के रास्ते प्रयागराज की ओर आने-जाने वाले वाहनों को अब रूट डायवर्जन के चलते कई किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। रविवार की रात से डायवर्जन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। आगे यह व्यवस्था मकर संक्रांति के दौरान लागू की जाएगी। हालांकि, संदिग्धों की निगहबानी व वाहन चेकिंग आदि के लिए सभी डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। रविवार को एएसपी ने कई प्वाइंटों पर पहुंचकर सुरक्षा ड्यूटी में मुश्तैद मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कौशाम्बी जिला प्रयागराज माघ मेले के प्रमुख प्रवेश द्वारों में से एक है। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग एवं डायवर्जन व्यवस्था यहीं से संचालित की जा रही है। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की समस्या नहीं उत्पन्न हो, इसके लिए जनपद में कई...