धनबाद, दिसम्बर 17 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया श्री श्याम मंदिर परिसर में बुधवार से श्री श्याम बाल मंडल की ओर से तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत भव्य निसान शोभा यात्रा के साथ होगी। तीन दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी में श्री श्याम बाल मंडल के पदाधिकारी व सदस्य युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। प्रथम दिन जोड़ाफाटक रोड स्थित श्री राम मंदिर से सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त निसान लेकर नाचते झूमते पैदल झरिया धाम के निकलेंगे। झरिया धाम में पंडित कैलाश पांडेय बारी-बारी से निसान बाबा के चरणों में अर्पित कराएंगे। गुरुवार को 25वां श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ होगा। शुक्रवार को 16 वां श्री सुंदरकांड पाठ होगा। पाठ का वाचन जयपुर के महेन्द्र स्वामी करेंगे। वहीं शाम को भव्य भजन कीर्तन में मेरठ के आयुष कंसल व अभिनव ऐरन, हिसार अपने म...