गढ़वा, नवम्बर 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एआई के समय में चुनौतियां बढ़ी है। नई तकनीक पर आधारित 36 प्रकार के कला को प्रदर्शित किया जाएगा। उसमें स्टेज पर विलुप्त हो रहे डायनासोर को लाईव प्रस्तुति, माइंड रिडिंग, जलती आग से लड़की को निकालना, गर्दन काटकर अलग रखना जैसी कला प्रदर्शित की जाएगी। उक्त बातें जादूगर शंकर सम्राट ने कही। गुरुवार को टाउन हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जादू शो का उद्देश्य लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि इंडोर शो के अलावा अगर प्रशासन अनुमति दे तो आउट डोर शो भी करते हैं। जिसमें चीजों को गायब करना, सड़क दुर्घटना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सात नवंबर की शाम साढ़े छह बजे अतिथियों द्वारा शो का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से और शाम साढ़े छह बजे से शोक...