मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची के आने के बाद अब नो मैपिंग वालों को नोटिस जारी होने लगेंगे। सभी को अपने प्रमाण देने होंगे। राजनीतिक दलों का फोकस उन मतदाताओं पर है जिनके नाम सूची में नहीं हैं। एडीएम प्रशासन ने कहा कि एसआईआर में नो मैपिंग वालों को जल्द नोटिस जारी होने लगेंगे। इसके साथ ही फार्म छह से लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकेंगे। शिफ्ट होने के लिए फार्म आठ भरना होगा। उन्होंने कहा कि फार्म छह नया वोटर बढ़ने के लिए होता है ऐसे में साक्ष्य समेत उसे पूरा किया जाएगा। इसमें चाहे दस्तखत हों या निशान अंगूठा मतदाता को स्वयं फार्म में लगा कर जमा करना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि नोटिस भेजने के लिए कुल 75 अफसरों के लागिन पासवर्ड जनरेट हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.