मधुबनी, फरवरी 20 -- जयनगर,एक संवाददाता। शहर में लग रहे भीषण जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम दीपक कुमार ने व्यापारिक संगठन,नगर पंचायत के साथ शुक्रवार को अपने कार्यालय में एक बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से सुबह 9 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। एफसीआई में माल ढोने वाले ट्रक चलने की व्यवस्था विधिवत कायम रहेगी। माइक के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने एवं शहर में जाम से मुक्त करने को लेकर जागरुक किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण को हटाने और यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये। और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाये। एसडीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.