रांची, सितम्बर 26 -- रांची। झारखंड सचिवालय में शनिवार से गुरुवार तक लगातार छह दिनों की छुट्टी रहेगी। शनिवार और रविवार को सचिवालय बंद रहता है। वहीं, 29 सितंबर (सोमवार) से 2 अक्तूबर (गुरुवार) तक दुर्गा पूजा के कारण सचिवालय बंद रहेगा। उसके बाद शुक्रवार यानी 3 अक्तूबर को सचिवालय खुलेगा। इस दिन सचिवालय में सरकारी कामकाज होगा। उसके बाद शनिवार (4 अक्तूबर) और रविवार (5 अक्तूबर) को सचिवालय बंद रहेगा। यानी शनिवार से अगले 5 अक्तूबर तक सचिवालय में महज एक दिन ही कामकाज होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...