धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता पिछले दस दिनों से हर दिन हो रही बारिश से धनबाद में गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। धनबाद का पारा धीरे-धीरे चढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचेगा। धनबाद में शनिवार से लू चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शुक्रवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। दिन में गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। अचानक बढ़ी गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। कभी ठंड तो कभी गर्मी की वजह से मौसमी बीमारियां हो रही हैं। सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। एक हफ्ते धनबाद का अधिकतम तापमान बारिश की वजह से घटकर 26 डिग्री तक पहुंच गया था। मई के दूसरे हफ्ते में अब गर्मी की रफ्तार बढ़ेगी। हालांकि बीच में एक-दो दिन हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इससे बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। 14-15 मई को हल्की बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.