गया, जुलाई 23 -- गया जंक्शन होकर मालदा टाउन-गोमतीनगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 24 जुलाई से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था, जबकि गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन 13435 हर गुरुवार को मालदा से शाम 7:25 बजे चलकर शुक्रवार सुबह गया और दोपहर गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 13436 हर शुक्रवार को गोमतीनगर से शाम 6:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन 22 कोच वाली होगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...