साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र तीन अप्रैल से शुरू होगा। अभी सरकारी स्कूल 31 मार्च से बंद थे। करीब पांच साल के बाद सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र समय पर अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले करीब पांच साल कोविड के कारण शैक्षणिक सत्र अनियमित हो गया था। कभी मई में तो किसी साल जून से सत्र प्रारंभ किया जाता था। इस साल से सरकारी स्कूल का शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से व नियत समय से शुरू हो जायेगा। उधर,नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद सबसे पहले नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वार्षिक परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया जा चुका है। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को उच्च कक्षा में प्रमोट किया जायेगा और उनका नामांकन होगा। इसके बाद उन बच्चों के बीच नयी कक्षा का पाठ्य पुस्तक वितरित किया जायेगा। जानकारी के अनुसार, कक्षा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.