हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के विभिन्न देवी मंदिरों मे चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को नवरात्र की तैयारी करते लोग देखे गए। देवी मंदिर और घरों मे कलश स्थापना से लेकर मां के लिए चुनरी, नारियल और पूजन की सामग्री की खरीदारी बाजार में होती रही। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इसी दिन नववर्ष का शुभारंभ भी होगा। इस साल चैत्र रामनवमी का आरंभ 30 मार्च रविवार को हो रहा है। रविवार को विभिन्न दुर्गमदिर और भक्तों के घर कलश स्थापना की जाएगी। हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना होगी। पूजा स्थलों में सुबह पूजा पाठ और शाम को आरती होगी। माता रानी को खुश करने हर दिन अलग-अलग रंगों के फूलों और वस्त्र से मां के दरबार को सजाया जाएगा। शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.