बांका, फरवरी 2 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड में सोमवार से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्राओं के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसे आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा और पारदर्शिता के मद्देनजर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। खेसर केंद्र के केंद्राधीक्षक शरद चंद्र, उपकेंद्राधीक्षक राजीव कुमार एवं सहायक केंद्राधीक्षक नवल किशोर पंडित के नेतृत्व में कुल 12 विद्यालयों के 970 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे। वहीं छात्रों के लिए फुल्लीडुमर स्थित बालादेव इटहरी प्लस टू उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। जहां केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.