बागपत, मार्च 7 -- अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू होने जा रही है। जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन व पुलिस बल ने कमर कस ली है। पूर्व संध्या पर व्यापारियों को अनाउंसमेंट के द्वारा अभियान की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा शहर के हाईवे व मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश जारी हुए हैं। जिस पर प्रशासन द्वारा बैठक कर कार्य योजना तैयार की गई है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के किनारे समान रखने व वाहनों को खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। यही नहीं कई बार तो यह सब दुर्घटना का भी कारण बन रहा है। आज अतिक्रमण अभियान से पहले नगर पालिका ने अनाउंसमेंट कर लोगों से समान सफेद पट्टी के पीछे रखने की अपील की। ताकि अभियान के दौरान कोई विरोध या समान को क्षति नहीं पहुंचे। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया की मुख्य बाजार में होली के उपरांत अतिक्रमण अभ...