नई दिल्ली, मार्च 29 -- वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण से सूतक नहीं रहेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण शनिवार 29 मार्च को दोपरह 2.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.14 बजे खत्म होगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण ऐसे दिन हो रहा है, जब एक ही राशि में मीन में छह ग्रहों का योग है। आज शनि भी इस राशि में आ जाएंगे। ऐसे में सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्रमा, शनि और राहु एक साथ मीन में राशि में आजाएंगे। छह ग्रहों की एक ही राशि में जाने की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थिति में कुछ अशुभ होता है। इस स्थिति को षडग्रही योग कहा जाता है। भारत में सूर्यग्रहण मान्य नहीं सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.