अररिया, मई 25 -- अररिया। रविवार को 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र अररिया (अररिया ग्रिड) में पूर्व निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के लिए वहां से निकलने वाली सभी 33 केवी लाइन की विद्युत आपूर्ति सुबह पांच बजे से दस बजे के बीच बंद रहेगी। इससे विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया (शहरी), अररिया (आरएस), कुसियारगांव, बोची, पलासी, गुणवंती की विद्युत आपूर्ति उक्त समयावधि में बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अररिया शहर, अररिया प्रखंड, पलासी प्रखंड तथा रानीगंज प्रखंड के उपरोक्त शक्ति उपकेंद्रों से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र हैं। यह जानकारी अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.