लखीमपुरखीरी, मई 25 -- रविवार को विद्युत विभाग का काम चलने के कारण पलिया सहित नौ बिजली घरों में सुबह नौ से एक बजे तक चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस सम्बन्ध में बिजली विभाग के द्वारा सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी देते हुए 132 ट्रांसमिशन जेई संत राम वर्मा ने बताया कि विभागीय कार्य करने के कारण 25 मई सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक पलिया टाउन, पलिया ग्रामीण, मझगई, बनकटी, दुधवा, भीरा, बिजुआ, सम्पूर्णानगर, महंगापुर एसएसबी गदनिया सहित सभी उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.