भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट मुकाबले का सोमवार को समापन हो जाएगा। फाइनल मुकाबले में टीएनबी क्रिकेट क्लब बनाम यूथ कॉर्नर मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरशोर से की जा रही है। रविवार को पिच को दुरूस्त करने का काम जारी था, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। मुकाबले के समापन सत्र में विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी होंगे। भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि यह प्रतियोगिता बीडीसीए के अंतर्गत संचालित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...