रांची, अगस्त 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस शनिवार को रांची में सादगी से मनेगा। उत्सवी कार्यक्रम नहीं होंगे। यह निर्णय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण लिया गया है। बहुबाजार स्थित एचपीडीसी सभागार में झारखंड इंडीजिनियस पीपुल्स फोरम के द्वारा सुबह 11 बजे से परिचर्चा होगी। इसमें आदिवासी अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी। सिरम टोली सरना स्थल बचाओ संघर्ष मोर्चा व आदिवासी जमीन बचाओ मोर्चा के द्वारा सुबह 10 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, केंद्रीय सरना समिति अजय तिर्की ने विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को स्थागित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...