मुरादाबाद, जून 24 -- लंबे इंतजार के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का महानगर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया। बुधवार को वह करीब साढ़े चार घंटे शहर में रहेंगे। वह यहां बुद्धिविहार में बनाए गए देश के पहले संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगे। सड़क मार्ग के जरिए वह वह शाम चार बजे दिल्ली रोड स्थित हॉलीडे रीजेंसी पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि होटल में कुछ देर रुकने के बाद लाकड़ी फाजलपुर स्थित डिजाइनको निर्यात फर्म जाएंगे। इसके बाद संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगे। नया मुरादाबाद में आवास पर जाएंगे। इसके बाद रात 8.35 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संविधान पार्क के उद्घाटन को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त तैयारियों का जायजा लेते हुए नजर आए। यह रहेगा लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम 4 बजे पहुंचेंगे हॉली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.