सहारनपुर, जनवरी 24 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सहारनपुर जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। वे राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर 01:35 बजे राजकीय विमान द्वारा गाजियाबाद से रवाना होंगे। दोपहर 02:00 बजे उनका विमान सरसावा हवाई पट्टी पर उतरेगा। इसके पश्चात दोपहर 02:05 बजे वे कार द्वारा देवबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:45 बजे उपमुख्यमंत्री देवबंद के जीटी रोड स्थित मैपल्स एकेडमी पहुंचेंगे, जहां राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उपमुख्यमंत्री जनपद की विकासशील एवं निर्...