मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक कई मामलों में महत्वपूर्ण है। शनिवार को बैंक मुख्यालय पर सुबह के 11:30 बैठक शुरू होगी, जिसमें कार्यक्षेत्र के तीन जिलों में बैंक की 10बनई शाखाओं के खुलने का निर्णय होगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है। सामान्य निकाय की बैठक में इसका ऐलान होगा। मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के निदेशक मंडल के सदस्य, शेयरधारक और समितियां के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एजीएम में कई दीर्घकालिक निर्णय लिए जाने हैं। वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लाभ- हानि और लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र पर विचार होगा। महाप्रबंधक प्रेम सिंह बैंक की ओर से सदन में प्रस्ताव रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.