अररिया, अप्रैल 3 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को यानि आज जिला मुख्यालय समेत जिले के अलग-अलग छठ घाटों पर अस्त चलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिलेभर में इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इससे पूर्व छठ पूजा के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना का प्रसाद तैयार पूजा अर्चना की। खरना का प्रसाद सेवन के साथ 36 घंटे के लिये छठ व्रतियों का नर्जिला उपवास शुरू हो गया। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व का समापन होगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठव्रती महिलाएं पारण कर उपवास तोड़ेंगी। छठ पूजा को लेकर जिलेभर में उत्साह व उमंग का माहौल है। बुधवार को दिनभर छठ व्रती छठ पूजा की तैयारी में जुटी रही। जिला मुख्यालय के विभन्नि छठ घाटों को सजाने संवारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.