गया, जून 28 -- शहर के गांधी मैदान में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे। वे गांधी मैदान से परिसीमन सुधार को लेकर हुंकार भरेंगे। महारैली को गांधी मैदान में मंच बनाया गया है। बैठने की व्यवस्था की गयी है। शहर में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगे हैं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र पासवान ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गया जी पावन धरती हे हुंकार भरेंगे। हक की यह आवाज जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुनाई पड़ेगी। यह महारैली सभी वर्गों के हक के लिए है। परिसीमन नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बिहार के लोगों को है। प...