मेरठ, अप्रैल 12 -- सोफिया गर्ल्स स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली समारोह आज से शुरू हो रहा है। इस आयोजन के लिए शुक्रवार को देर रात तक पदाधिकारियों ने तैयारी की। हालांकि बारिश ने तैयारियों में खलल भी डाला। कार्यक्रम में 2500 पुरातन छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। सोगम की अध्यक्ष डॉ. श्रुति सहगल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 75 वर्षों की सोफियन विरासत को प्रर्दशित किया जाएगा। साथ ही स्कूल के इतिहास, शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह से लेकर पुरातन सोफियंस का अनुभव भी सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम में यूके, सिंगापुर, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों से सोगम भाग लेंगी। पत्रिका का विमोचन भी होगा। आयोजन की थीम राइज एंड शाइन-बालिका सशक्तिकरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...