नई दिल्ली, जनवरी 30 -- हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। ऐसे में आज यानी 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को इस साल का दूसरा प्रदोष व्रत है। जब हिंदू पंचांग की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को पड़ती है, तब उसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से से ना सिर्फ धन और वैभव की प्राप्ति होती है। बल्कि विवाहित दंपतियों के लिए यह व्रत वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बढ़ाने वाला माना गया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताते हैं। शुभ मुहूर्तशुक्र प्रदोष की आज सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगी। वहीं इसके समापन का समय 31 जनवरी की सुबह 7 बजकर 14 मिनट है। वहीं, शुक्रवार की वजह से इस व्रत को रखने से सुख-समृद्धि, प्रेम के साथ-...