रांची, जनवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब नौसेना प्रमुख का आगमन झारखंड में होने जा रहा है। गुरुवार शाम 4:30 बजे एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा। जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की सुबह 10 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से विकसित भारत-2047 पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद टेंडर हार्ट स्कूल तुपुदाना में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.