चम्पावत, जुलाई 7 -- टनकपुर। कैलास मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल आज शाम को टनकपुर पहुंचेगा। ये दल नौ जुलाई को सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। यात्रियों के दूसरे दल के स्वागत के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार शाम को कैलास मानसरोवर यात्रियों का दल टनकपुर पर्यटक आवास गृह पहुंचे। टनकपुर शारदा पर्यटक आवास गृह के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल आठ जुलाई को दिल्ली से रवाना होकर सायं टनकपुर पहुंचेगा। टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद यात्रियों का दल नौ जुलाई की सुबह पिथौरागढ़ को रवाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.