फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 25 -- फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर आयल लीकेज को ठीक किया जायेगा। इसके चलते 26 मार्च की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर के अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि इसके अलावा 33/11केवी लाइन का मेंटीनेंस का कार्य सेंट्रल जेल के नजदीक किया जायेगा। इस कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। जो समय दिया गया है उस समय में काम पूरा होगा और फिर इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बताते चलें कि शहर के इस उपकेंद्र से बड़े हिस्से में आपूर्ति होती है। प्रमुख बाजार नेहरू रोड, घुमना भी इससे जुड़ा है। ऐसे में दिन बिजली बंद होने से व्यापारियों को भी दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.