नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय में आज छह नए न्यायाधीश अपने पद की शपथ लेंगे। इनसे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। फिलहाल उच्च न्यायालय में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 60 है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय आज सुबह दस बजे उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में इन न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले छह न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल, न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर इन छह न्यायाधीशों को उनके संबंधित उच्च न्यायालयों स...