लखनऊ, मार्च 25 -- बेंगलुरू के रियल एस्टेट कारोबारी मंजूनाथ और उसके दोस्त के अपहरण व एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस अब गिरोह के सरगना विवेक की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराए गए मंजूनाथ और उसके दोस्त का सरोजनीनगर पुलिस बुधवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराएगी। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मंजूनाथ को इंस्टाग्राम आईडी साई हवाला ट्रेडर्स से जोड़ने वाले राजू के बारे में साइबर क्राइम सेल ब्योरा जुटा रही है। साइबर क्राइम सेल इंस्टाग्राम आईडी का आईपी एड्रेस पता लगा रही है। आईपी एड्रेस की जानकारी होने पर ही पता चलेगा कि कहां से इस आईडी को ऑपरेट किया जा रहा है। इसके बाद जालसाज राजू के बारे में पता चलेगा। हवाला कारोबारियों से कनेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.