लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अगर आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या मतदाता सूची में आपके नाम-पते में कोई त्रुटि है, तो रविवार का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर विशेष अभियान चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने अपील की है कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का नाम अनिवार्य रूप से जांच लें। एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत अब तक तीन अभियान दिवस (11, 18 और 31 जनवरी) आयोजित किए जा चुके हैं। 22 फरवरी को इस कड़ी का चौथा और महत्वपूर्ण विशेष अभियान दिवस है। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 10:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक बीएलओ सभी जरूरी फॉर्मों के साथ उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.