चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- चक्रधरपुर,संवाददाता अखिल भारतीय मांग दिवस के अवसर पर 2 फरवरी (सोमवार) को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मश्रिा के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष के रेल मंडलों के स्टेशनों, शाखाओं एवं वर्कशॉपों में कर्मचारियों के हित के लिए विभिन्न मांगों को लेकर किए जाने वाले मांगों को लेकर धरना प्रर्दशन के क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी के आह्वान पर चक्रधरपुर मंडल शाखा के तात्वाधान में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने विभिन्न मांगों को लेकर 11.30 बजे प्रर्दशन किया जाएगा। मेंस यूनियने के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किए जाने वाले इस धरना प्रर्दशन कार्य में इन मांगों को रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा जिसमें आठवां वेतन आयोग के शिफारिशों को लागू करने, रेलवे कर्मचारी और पेंशनरों...