पटना, मार्च 6 -- विधानसभा में शुक्रवार को सबसे पहले महिला विधायकों के सवाल किये जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के कारण यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, 8 मार्च को शनिवार होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लिहाजा, शुक्रवार को ही ऐसा करने का निर्णय लिया गया है। भोजनावकाश के बाद आसन पर भी महिला अध्याशी सदस्य को सदन संचालन का अवसर मिलेगा। ऐसे गुरुवार को भी विधानसभा अध्यक्ष ने महिला अध्याशी सदस्य ज्योति मांझी को सदन संचालन का दायित्व सौंपा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.