नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Vijayadashami Wishes 2025, Dussehra SMS: दशहरा का पर्व पूरे देश में आज 2 अक्तूबर, गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत करके उसके अत्याचार से संसार को मुक्ति दिलाई थी। दशहरा के दिन लोग देवी अपराजिता व शस्त्र पूजन के साथ अपनों को इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेज सकते हैं दशहरा या विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 1. तीन लोग आपका नंबर मांग रहे हैं, वो दशहरा के दिन आएंगे आपके घर सुख, शांति, समृद्धि। हैप्पी विजयादशमी 2025 2. बुराई को हराकर भगवान श्रीराम ने जगाई उम्मीदों की आस इस दशहरा आपके मन की बुराई रूपी रावण का भी हो नाश यह भी पढ़ें-...