नई दिल्ली, फरवरी 14 -- अभिषेक शर्मा शुक्रवार 13 फरवरी की रात को कोलंबो पहुंच गए हैं, जहां 15 फरवरी की शाम को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एक बड़ा मुकाबला खेलना है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए इस बड़े मैच में अभिषेक शर्मा का हिस्सा लेना उनके पेट के संक्रमण से उबरने पर निर्भर करता है। सकारात्मक बात ये है कि यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गया, जो कि उनकी फिटनेस को लेकर एक अच्छी खबर है। इसी वजह से रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा में होने वाले मैच में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, उनकी फिटनेस का फाइनल टेस्ट आज यानी शनिवार को होना है। दरअसल, नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। वे ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकि...