नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आज देशभर में रोशनी का पर्व दीपावली बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अंधकार पर प्रकाश, नकारात्मकता पर सकारात्मकता और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसी रात अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और महानिशीथ काल का संयोग बन रहा है, जो लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात महालक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और उन घरों में निवास करती हैं जो स्वच्छ, प्रकाशित और भक्तिभाव से भरे हों। इसलिए दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आंतरिक प्रकाश जगाने का पर्व है। आज रात के शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से घर में धन, शांति और सौभाग्य का वास होता है। दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali Puja Muhurat 2025) पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.