मथुरा, अगस्त 29 -- श्रीराधाष्टमी महोत्सव को देखते हुए शुक्रवार रात्रि 10 बजे से बरसाना कस्बे के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। सिर्फ वृद्ध, रोगियों के वाहनों के आने जाने की अनुमति रहेगी। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि 29 अगस्त की रात्रि 10 बजे से बरसाना कस्बे में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लग जाएगा। यह प्रतिबंध 31 अगस्त की रात्रि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मथुरा व गोवर्धन की तरफ से आने वाले वाहनों को गोवर्धन ड्रेन के पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा। कामां राजस्थान की तरफ से आने वाले वाहनों को राधा बाग पर रोका जाएगा, कोसीकलां नंदगांव की तरफ से आने वाले वाहनों को राणा की प्याऊ से पहले रोका जाएगा। वहीं छाता की तरफ से आने वाले वाहनों को छाता रोड पर बम्बे के पुल के समीप रोका जाएगा। जैसे-जैसे पार्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.