जमशेदपुर, मार्च 17 -- निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अनन्य मित्तल आज अपराह्न तीन बजे से समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक ईआरओ, डीईओ या सीईओ के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे के लिए सुझाव आमंत्रित किया है। आयोग ने राजनीतिक दलों को पत्र जारी कर स्थापित कानून के अनुसार चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए, पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर पार्टी अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत की परिकल्पना की है। पिछले सप्ताह ईसीआई सम्मेलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ, डीईओ और ईआरओएस को राजनीतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.