भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा शुक्रवार को की जाएगी। इसे अलविदा जुमा भी कहा जाता है। जो रमजान के पवित्र महीने का अंतिम शुक्रवार होता है। इसके लिए शहर की सभी मस्जिदों और खानकाहों में पूरी तैयारी कर ली गई है। मस्जिदों को विशेष रूप से सजाया गया है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इमामों और उलेमाओं ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मस्जिदों में पहुंचे और अल्लाह से दुआ करें। रमजान के इस मुकद्दस महीने में अमन, शांति और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी जाएंगी। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे, ताकि रोजेदारों को नमाज के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.