नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Raksha bandhan Muhurat: भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षा बंधन इस बार 09 अगस्त 2025, शनिवार को है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरा दिन राखी का पर्व मनाने के लिए उत्तम रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। रक्षा बंधन का पर्व इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 बजे से प्रारंभ होगा। जानें 09 अगस्त को राखी बांधने के शुभ मुहूर्त क्या हैं। सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.