अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ जाएंगे। अलीगढ़ में सीएम प्रशासनिक अफसरों के कलक्ट्रेट में एक घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली के विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में प्रिंस पैलेस छेरत जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अफसर शामिल होंगे। यहां से वह सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी सहारनपुर में संगठन की मीटिंग में शामिल होंगे। सीएम योगी का सहारनपुर का दौरा पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.05 बजे एएमयू परिसर में हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सीएम कार से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलक्ट्रेट में सुबह 11.15 से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.