रामगढ़, मार्च 17 -- डिजिटल क्रांति के वर्तमान दौर में बैकिंग, रेलवे, एजुकेशन, प्रशासन, कम्युनिकेशन सहित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी कार्य आनलाईन संपादित किए जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर इंटरनेट नेटवर्क इन योजनाओं को आमजन तक सहज पहुंच का प्रमुख साधन है। किंतु पलामू जैसे आकांक्षी जिले में खस्ताहाल सभी नेटवर्क नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। अक्सर नेटवर्क बाधित रहने के कारण जिले की जनता भारी समस्याओं का सामना कर रही है। आनलाइन वर्क कंप्लीट नहीं हो पाने से उन्हें योजनाओं का भी माकूल लाभ नहीं मिल रहा है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बदहाल नेटवर्क के कारण हो रही परेशानियां साझा की। मेदिनीनगर। आज मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के बिना किसी भी क्षेत्र के विकास की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। व्यवसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.