रांची, अगस्त 4 -- झारखंड के पूर्व सीएम और दिशोम गुरू के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के असप्ताल में आखिरी सांस ली। वह 81 साल के थे। उनके निधन पर उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया और कहा, आज में शून्य हो गया हूं। सोमवार सुबह उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शिबू सोरेन लंबे समय से नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करा रहे थे।हेमंत सोरेन ने 24 जून को बताया था, ''उन्हें (शिबू सोरेन को) हाल में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.