लखनऊ, अप्रैल 18 -- आज मेरा अंतिम दिन है। मन में बहुत उथल-पुथल चल रही है। मम्मी-पापा मुझे माफ करना। सुसाइड नोट में यह लिखकर विनम्रखंड-दो में किराए के मकान में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र आयुष ने फांसी लगा ली। कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला। वह नीट की तैयारी कर रहा था। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आयुष मूल रूप से कुशीनगर के तुर्कपथ महुआ के रहने वाले थे। यहां विनम्र खंड दो में कर्नल राजेंद्र सिंह के मकान में आठ माह से किराए पर रह रहा था। वह नीट की तैयारी कर रहा था। गुरुवार सुबह जब 11:30 बजे तक आयुष कमरे से नहीं निकला तो राजेंद्र सिंह उसे देखने के लिए पहुंचे। कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर आयुष को लटका देखकर उन्होंने उनके पिता विनोद और पुलिस को सूचना दी। फंदे से आयुष को उतार कर पुलिस लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.