देवघर, फरवरी 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। डीसी द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर नगर निगम (वर्ग ख) में कुल 36 वार्ड, 158 मतदान केन्द्र, 14 सहायक मतदान केन्द्र कुल 172 व मधुपुर नगर परिषद वर्ग ख में 23 वार्ड एवं 46 मतदान केन्द्र हैं। मौके पर डीसी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रतीक की आवंटन तिथि 7 फरवरी 2026, मतदान तिथि 23 फरवरी 2026 एवं मतगणना की तिथि 27 फरवरी 2026 रहेगी। कहा कि देवघर नगर निगम महापौर पद के लिए कुल नामांकित अभ्यथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.