जोशीमठ। पूरन भिलंगवाल, मार्च 1 -- उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के पास माणा गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से जबरदस्त हिमस्खलन हुआ। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के आसपास भगदड़ मच गई। वहां रह रहे कुल 55 मजदूरों में से 33 को सेना और आईटीबीपी ने रेस्क्यू कर लिया। 22 मजदूर अब भी लापता हैं। रेस्क्यू के काम में लगातार हो रही बर्फबारी से खलल पड़ा। हिमपात के कारण सड़क बंद होने से प्रशासन की टीमें वहां नहीं पहुंच सकीं। यह हादसा बदरीनाथ से तीन किमी आगे और माणा गांव से एक किमी पहले माणा पास को जाने वाली बार्डर सड़क पर हुआ। यहां नर पर्वत के ऊपर से हिमस्खलन हुआ। जहां बर्फ गिरी वहां बीआरओ का श्रमिक कैंप है। इसमें बीआरओ की अधिकृत सड़क निर्माण कंपनी के 55 मजदूर मौजूद थे। हिमस्खलन की तेज आवाजें सुनकर शिविर में अफरा-तफरी मच गई। डीजीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.