गया, मई 30 -- विष्णुपद मंदिर का जीर्णोंद्धार कराने वाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती शनिवार को है। 300वीं जयंती होने के कारण शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह का आयोजन कर इंदौर की महारानी को याद किया जाएगा। गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को लेकर शहर के नूतर नगर स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कार्यालय से शनिवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यालय से लेकर विष्णुपद मंदिर तक शोभा यात्रा जाएगी। यहां महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जुलूस का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा करेंगे। शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। महि...