महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वागत से लेकर जनसभा तक की व्यवस्था को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कृष्णगोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मंच, पंडाल, ...