हाथरस, अक्टूबर 21 -- हाथरस। दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ रविवार से हो गई। सोमवार को दीपोत्सव मनाया गया। अब बुधवार को ब्रज की देहरी में गोवर्धन पूजा का उल्लास के साथ आयोजन होगा। घर घर में गोबर से गिर्राज महाराज को विराजमान किया जाएगा। श्रध्दालुओं के द्वारा अन्नकूट प्रसादी का आयेाजन किया जाएगा। शाम को श्रध्दालु परिक्रमा कर गोवर्धन महाराज से सुख समृध्दि की कामना करेंगे। वहीं शहर के श्रीकृष्ण गौशाला में गोवर्धन महाराज बनाने के साथ मेले का आयोजन होगा। यहां पर श्रध्दालुओं के द्वारा सप्तकोशीय परिक्रमा की जाएगी। गुरुवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। ब्रज की देहरी पर वैसे तो हर रोज घंटे धडियाल के साथ भोर होती है। बुधवार को ब्रज की देहरी पर सुबह से भक्ति की बयार बहेगी। गोवर्धन पर्व के दौरान श्रध्दालु सुबह स्नान करने के साथ काफी संख्या मथुरा ज...