बक्सर, दिसम्बर 24 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अहिरौली स्थित जिला मुख्यालय में बुधवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि गुरुवार को पूर्व पीएम व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनायी जाएगी। इस जयंती को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि इस कार्यक्रम में सदर विधायक आनन्द मिश्रा, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह व ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय भाग लेंगे। कहा कि एनडीए प्रत्याशी रहे हुलास पाण्डेय के नेतृत्व में ब्रह्मपुर के जनता के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाऐगा। बैठक में मुख्य रूप से निर्भय राय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता , विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, सुनील स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.